नल जल योजनाओं का संचालन सतत सुनिश्चित किया जाए- सीईओ जिला पंचायत

---Advertisement---

तालाबों के पिचिंग का कार्य 30 जून तक सुनिश्चित करें-सीईओ जिपं

गौशालाओं संचालन, स्वच्छ भारत मिशन, आजीविका मिशन आदि के संबंध में जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश

अनूपपुर 16 मई 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने ग्रामीण विकास योजनाओं की जिला पंचायत सभागार में समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों की समय सीमा निर्धारित करते हुए कार्य पूर्णता के निर्देश दिए हैं।

बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के के सोनी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री, जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा जिला पंचायत के योजना प्रभारी, आजीविका मिशन के डीपीएम, एसडीओ, सहायक यंत्री, उप यंत्री तथा विभिन्न योजनाओं के विकासखंड समन्वयक उपस्थित थे।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण (जनमन) की समीक्षा करते हुए जनमन आवास की पूर्णता 30 जून तक करने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा है की हितग्राहियो के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जाए हितग्राही की समस्याओं का निराकरण किया जाए पलायन हितग्राहियों के खाते में राशि निर्गमन में रोक लगाने की कार्रवाई की जाए तथा मृत हितग्राहियों के नॉमिनी नहीं होने पर उनके खाते से राशि निकासी पर भी रोक लगाकर राशि वापस शासन के खाते में जमा कराने की कार्रवाई की जाए उन्होंने कहा कि लापरवाह हितग्राहियों की पेशी जनपद तथा जिला पंचायत में लगाई जाए तथा जहां हितग्राही आवास लंबित स्थित ज्यादा है वहां शिविर लगाकर समस्याओं का निराकरण किया जाए उन्होंने बैठक में जनपद वार पूर्णता प्रतिशत अनुसार बाटम पंचायत की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान- 2026 के अंतर्गत जल संरक्षण संवर्धन के लिए निर्मित तालाब के कार्यों में पिचिंग कार्य 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने एक बगिया मां के नाम प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए मूल्यांकन संबंधी कार्य तथा जहां कार्य शेष है वहां कार्यों की पूर्णता के निर्देश दिए।

उन्होंने बैठक में आधार ई- केवाईसी कि जनपद बार समीक्षा करते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो को ई- केवाईसी कार्य में प्रगति लाने तथा पूर्णता के निर्देश दिए।

उन्होंने जिले में संचालित गौशालाओं के पशुओ के लिए उपलब्ध कराई जा रही राशि से पशु आहार, भूसा तथा पोषण युक्त घास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि गौशालाओं में उपलब्ध भूमि पर बरसिंग घास लगाई जाए जिससे पशु आहार के रूप में गौशाला में इसका उपयोग सुनिश्चित हो सके उन्होंने गौशालयों का संचालन कर रहे स्व सहायता समूह के लोगों का ओरिएंटेशन कर बेहतर कार्य के निर्देश दिए उन्हें जनपद सीईओ को कहा कि संचालित गौशालाओं की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा गोवंश को प्रदाय किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने इस अवसर पर कृष्ण गोपाल गौशाला बकेली के व्यवस्थाओं की सराहना की।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए नर्मदा उद्गम मंदिर के समीप अमरकंटक एंपोरियम की स्थापना कर जिले के उत्पादों के विक्रय एवं मार्केटिंग संबंधी निर्देश डीपीएम को दिए उन्होंने आजीविका मिशन के विभिन्न घटकों के संबंध में समीक्षा का निर्देश दिए।

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगरीय एवं ग्रामीण निकायो में कचरा निपटान स्थल चिन्हांकन तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के निर्देश दिए।

उन्होंने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण प्रगति की समीक्षा व वाॅश आन व्हील योजना के स्वच्छता साथियों के सहयोग से सामुदायिक स्वच्छता परिसरों व स्कूलों में शौचालय की मांग आधारित साफ सफाई के संबंध में निर्देश दिए।

बैठक में ग्राम पंचायत के लंबित विद्युत देयक भुगतान के संबंध में समीक्षा करते हुए विद्युत देयक के प्रतिपूर्ति तथा नल जल योजना का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने तथा अनावश्यक विद्युत कनेक्शन को विच्छेदित कराने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत के नल जल योजना के संबंध में आरईएस द्वारा जारी नवीन एसओआर पर ओरिएंटेशन प्रशिक्षण के संबंध में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को निर्देश दिए।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित शिकायतों की समीक्षा कर निराकरण आगामी दो दिवस में किए जाने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 13, 2026

October 13, 2026

मैनपाट में 15 अक्टूबर को सजेगी डांडिया की महफिल, ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ में जुटेंगे संगीत और नृत्य के दीवाने शाम 6 बजे से शुरू होगा रंगारंग आयोजन, लाइव बैंड, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र; विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार मैनपाट। नवरात्रि के उत्साह, पारंपरिक गरबा-डांडिया की उमंग और आधुनिक संगीत के संगम के बीच मैनपाट में 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट, मैनपाट में शाम 6 बजे से शुरू होगा। आयोजन में गरबा-डांडिया, लाइव म्यूजिक, डीजे, रैप, नृत्य प्रतियोगिताओं और आकर्षक पुरस्कारों के माध्यम से प्रतिभागियों एवं दर्शकों को मनोरंजन का विशेष अवसर मिलेगा। पिछले आयोजन की सफलता के बाद इस बार कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी की गई है। आयोजकों का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन को एक मंच पर लाकर नवरात्रि के उत्सव को यादगार बनाना है। आयोजन में मैनपाट सहित आसपास के क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। लाइव बैंड और डीजे की धुनों पर थिरकेंगे प्रतिभागी ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ में संगीत की विविध प्रस्तुतियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। आयोजन में ‘रंग-राग’ लाइव बैंड अपनी संगीतमय प्रस्तुति देगा, जबकि डीजे हर्ष की धुनों पर प्रतिभागियों को गरबा और डांडिया का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही दादा 22_11 की रैप प्रस्तुति कार्यक्रम में आधुनिक संगीत का रंग जोड़ेगी। पारंपरिक गुजराती गरबा की लय, डांडिया की ताल और डीजे के संगीत के बीच आयोजन स्थल पर उत्सवी माहौल तैयार करने की योजना है। रंग-बिरंगी रोशनी, सुसज्जित मंच और संगीत की प्रस्तुतियां शाम को खास बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकार रहेंगे आकर्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा यानी छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रामायण के कलाकार विवेक चंद्रा की मौजूदगी और प्रस्तुति को लेकर भी आयोजकों ने विशेष आकर्षण रखा है। कार्यक्रम की मेजबानी और मनोरंजन की जिम्मेदारी मॉमिता गांगुली संभालेंगी। उनकी प्रस्तुति के साथ संगीत, नृत्य और मंचीय गतिविधियों को मनोरंजक बनाने की तैयारी की गई है। आयोजन को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि दर्शकों को एक ही स्थान पर पारंपरिक उत्सव के साथ आधुनिक मनोरंजन का अनुभव मिल सके। बेस्ट कपल और बेस्ट डांस ग्रुप प्रतियोगिता में दिखेगी प्रतिभा कार्यक्रम में केवल संगीत और नृत्य का आनंद ही नहीं मिलेगा, बल्कि प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए बेस्ट कपल, बेस्ट डांस ग्रुप और बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाएगी। विशेष रूप से बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता में रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक सजावट देखने को मिलेगी। आयोजकों का कहना है कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य लोगों को नृत्य, संगीत और पारंपरिक संस्कृति से जोड़ना तथा उन्हें अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। बच्चे, युवा, कपल और समूह अपनी प्रतिभा के माध्यम से आयोजन का हिस्सा बन सकेंगे। फूड काउंटर और हाईटेक लाइटिंग की रहेगी व्यवस्था कार्यक्रम में खानपान की सुविधा के लिए फेस्टिव फूड एवं बेवरेज काउंटर लगाए जाएंगे। वहीं, मंचीय प्रस्तुतियों को आकर्षक बनाने के लिए हाईटेक इवेंट प्रोडक्शन, संगीत और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ दर्शकों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। परिवार और दोस्तों के साथ आने वाले लोगों को एक उत्सवी वातावरण में समय बिताने का अवसर मिलेगा। पारंपरिक डांडिया और आधुनिक डीजे संगीत का मेल इस आयोजन को खास बनाने की तैयारी का हिस्सा है। डॉ. डी.के. सोनी टाइटल स्पॉन्सर, डीपीएस स्कूल भी सहयोगी इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर डॉ. डी.के. सोनी हैं। डीपीएस स्कूल, अंबिकापुर स्पॉन्सर्ड बाय के रूप में जुड़ा है, जबकि तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट आयोजन का वेन्यू पार्टनर है। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। सिंगल टिकट 300 और फैमिली टिकट 1000 रुपये कार्यक्रम में प्रवेश के लिए सिंगल टिकट 300 रुपये तथा फैमिली टिकट 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। टिकट बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए आयोजकों ने मोबाइल नंबर जारी किए हैं। टिकट बुकिंग एवं संपर्क: 9770629106, 9232724423, 7987909522, 7869307571, 9340337944 और 9424191916। आयोजकों ने मैनपाट और आसपास के क्षेत्र के लोगों से परिवार एवं मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ संगीत, नृत्य, पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन का ऐसा मंच बनेगा, जहां लोग नवरात्रि के उल्लास का आनंद उठा सकेंगे। कार्यक्रम की प्रमुख जानकारी – आयोजन: तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2 – दिनांक: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार – समय: शाम 6 बजे से – स्थान: तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट, मैनपाट, छत्तीसगढ़ – मुख्य आकर्षण: गरबा-डांडिया, लाइव बैंड, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताएं – होस्ट एवं एंटरटेनर: मॉमिता गांगुली – लाइव बैंड: रंग-राग – डीजे: हर्ष – टिकट दर: सिंगल 300 रुपये, फैमिली 1000 रुपये – टाइटल स्पॉन्सर: डॉ. डी.के. सोनी – वेन्यू पार्टनर: तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट

October 13, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment