हाइवे पर शराब के नशे में दौड़ा रहा था जीप

---Advertisement---

पुलिस ने दबोचा, कोर्ट ने ठोका 10 हजार का जुर्माना

एमसीबी/नागपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत हाइवे पुलिस चौकी नागपुर को बड़ी सफलता मिली है। शराब के नशे में जीप चला रहे एक चालक को पुलिस ने पकड़कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जिसके बाद न्यायालय ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया है।

जानकारी के अनुसार सेमरा चिरमिरी निवासी बुधराम पिता रामु सिंह उम्र 41 वर्ष शराब के नशे में जीप चलाते हुए हाइवे मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान हाइवे पुलिस चौकी नागपुर प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक शेषनारायण सिंह अपनी टीम के साथ वाहन जांच अभियान में तैनात थे। पुलिस को चालक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं जिस पर वाहन को रोककर जांच की गई।

जांच के दौरान चालक शराब के नशे में पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश किया। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी चालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना गंभीर अपराध है जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मामलों में लगातार कार्यवाही कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

यह कार्यवाही पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देश पर की गई वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक तथा नगर पुलिस अधीक्षक दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों और वाहनों की लगातार सघन जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment