घर के अंदर महिला और बाहर मिला युवक का शव, दोहरी हत्या से क्षेत्र में सनसनी

---Advertisement---

 

बिजुरी में दोहरे हत्याकांड से दहला क्षेत्र, घर के अंदर महिला और बाहर युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी

प्रेम प्रसंग की आशंका के बीच पुलिस की कई टीम जांच में जुटी, आईजी से लेकर एफएसएल और डॉग स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बिजुरी। बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 स्थित भालूगुडार इलाके में शुक्रवार को हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को दहला कर रख दिया। एक महिला और एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बिजुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार महिला का शव घर के भीतर लहूलुहान हालत में मिला, जबकि युवक का शव घर के बाहर खून से सना पड़ा था। मृतकों की पहचान लल्ली एवं सुरेन्द्र सोनी के रूप में की गई है। दोनों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए शहडोल रेंज के आईजी, एडिशनल एसपी, एसडीओपी, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। एफएसएल टीम ने घर और आसपास से नमूने एकत्र किए, जबकि डॉग स्क्वायड की मदद से संदिग्धों के सुराग तलाशे गए।

घटना के बाद बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौके पर जमा हो गए। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई है तथा संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मृतकों की कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है।

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे बिजुरी क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और अब सभी की नजर पुलिस जांच के निष्कर्ष पर टिकी हुई है।

घर के अंदर महिला और बाहर मिला युवक का शव, दोहरी हत्या से क्षेत्र में सनसनी

धारदार हथियार से हत्या की आशंका, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

अनूपपुर। जिले में एक सनसनीखेज दोहरी हत्या के मामले ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। एक महिला का शव घर के अंदर जबकि एक पुरुष का शव घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक आशंका धारदार हथियार से हत्या किए जाने की जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर जुट गए। मृतकों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से हत्या की आशंका और गहरा गई है। पुलिस द्वारा एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा सके।

मृतक की बहन ने पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक जिले के बड़े अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेंगे, तब तक पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

Leave a Comment