बकेली की गौशाला तथा एक बगिया मां के नाम व बकान टोला के प्राथमिक स्कूल के अतिरिक्त कक्ष का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजा 

---Advertisement---

 

अनूपपुर 14 मई 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत बकेली के कृष्ण गोपाल गौशाला का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।

 

उन्होंने गौशाला का संचालन कर रहे स्व सहायता समूह की महिलाओं को पशुओ के लिए बरसिम घास लगाने तथा 15 जून के आसपास गौशाला परिसर की बाउंड्रीवाल के किनारो मे फलदार पौधो का रोपण करने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री रावेन्द्र पटेल एसडीओ आरईएस श्री रमेश पाण्डेय उपस्थित थे।

उन्होंने गौशाला के साथ ही भूसा भंडार कक्ष आदि का अवलोकन किया।

 

उन्होंने भ्रमण के दौरान ग्राम बकेली में हितग्राही लीलाबाई के एक बगिया मां के नाम पौधारोपण कार्य का जायजा लिया तथा पौधों की नियमित सिचाई तथा बनाए जा रहे जल कुंड का अवलोकन करते हुए हितग्राही को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत परसवार के शासकीय प्राथमिक विद्यालय बकान टोला में डीएमएफ मध्य के अंतर्गत निर्मित कराए गए अतिरिक्त कक्ष का अवलोकन किया उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत के अमले को विद्युतीकरण तथा विद्युत संबंधी आवश्यक सामग्री पंखा आदि गुणवत्ता युक्त लगाए जाने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत जमुनिहा के निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

Leave a Comment