विद्यार्थियों ने भरी सफलता की नई उड़ान

---Advertisement---

 

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत

 

मनेन्द्रगढ़। मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षा के संगम का एक और शानदार उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। विद्यालय का विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा जिसने पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित कर दिया।

इस वर्ष विद्यार्थियों ने ना केवल उत्कृष्ट अंक प्राप्त किया बल्कि अपनी प्रतिभा और समर्पण से विद्यालय की शैक्षणिक गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया।

समृद्धि अग्रवाल ने 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्थशास्त्र में उनके 98 अंक विशेष आकर्षण का केंद्र रहे

वहीं अन्नपूर्णा गुप्ता ने 89 प्रतिशत, अपूर्व कृष्ण दुबे ने 88 प्रतिशत, आदि अंश लाल ने 76 प्रतिशत तथा विधि मिंज ने 71 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता की शानदार मिसाल पेश की। कला संकाय की छात्रा संजना साहिश ने 100 में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय को विशेष गौरव दिलाया। गणित में अपूर्व कुमार दुबे और भौतिकी में आदि अंश लाल ने 98-98 अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर खुशी, उत्साह और जश्न के माहौल से भर उठा। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर इस उपलब्धि का उत्सव मनाया।

विद्यालय की निदेशिका श्रीमती पूनम सिंह ने कहा कि सफलता केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं होती बल्कि यह निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रतिफल होती है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव शिक्षा के साथ संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण को प्राथमिकता देता रहेगा। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

Leave a Comment