ग्राम कोडांगी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण

---Advertisement---

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल हुए शामिल

एमसीबी/खड़गवां। शनिवार को विकासखंड खड़गवां के ग्राम कोडांगी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और विभिन्न विभागों के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिये विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण 20 सूत्रीय क्रियान्वयन एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य रूप से शामिल हुए।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग को कुल 313 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से मौके पर ही विभिन्न सेवाएं प्रदान की गईं। इसके तहत 25 कम सुनाई देने वाले हितग्राहियों को कान की मशीन वितरित की गई। 11 हितग्राहियों को छड़ी (स्टिक) और 15 को वॉकर स्टिक दी गई। 14 लोगों के आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) कार्ड बनाये गये। 55 हितग्राहियों की सिकलसेल जांच, 25 की मलेरिया जांच, 50 लोगों की शुगर जांच तथा 101 लोगों का ब्लड प्रेशर (बीपी) चेकअप किया गया। इसके साथ ही 2 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड और 15 को आयुष्मान कार्ड प्रदान किये गये।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शिविर के दौरान सभी हितग्राहियों को विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये उपकरणों और कार्डों का वितरण किया वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 2 नये राशन कार्ड, 1 नाम जोड़ने का प्रकरण, 5 व्यक्तिगत शौचालय की मांग तथा 4 पेंशन प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग को महतारी वंदन योजना के ई-केवाईसी से संबंधित 65 आवेदन प्राप्त हुए जिनका शत-प्रतिशत निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। इसके अलावा आधार कार्ड से संबंधित 23 प्रकरण भी सामने आये जिनका समाधान अधिकारियों द्वारा तत्काल किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर गरीब और ग्रामीण तक पहुंचे। इसके लिये सरकार सुशासन तिहार चला रही है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त सभी प्रकरणों का 100 प्रतिशत निराकरण किया गया जो सरकार की मंशा के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्याओं में उलझा ना रहे और गांव-गांव तक अधिकारी और जनप्रतिनिधि पहुंचकर समस्याओं का समाधान करें।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष किसान युवा मोर्चा श्री राम प्रताप गुप्ता, स्थानीय सरपंच सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जनपद पंचायत खड़गवां के सीईओ रूपेश बंजारे, तहसीलदार सुश्री सिद्धि गवेल, बीएमओ डॉ. मनीष प्रताप सिंह, बीपीएम राज कुमार राजवाड़े सहित सभी ग्राम पंचायतों के सचिव और विकासखंड स्तरीय स्टाफ मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 13, 2026

October 13, 2026

मैनपाट में 15 अक्टूबर को सजेगी डांडिया की महफिल, ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ में जुटेंगे संगीत और नृत्य के दीवाने शाम 6 बजे से शुरू होगा रंगारंग आयोजन, लाइव बैंड, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र; विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार मैनपाट। नवरात्रि के उत्साह, पारंपरिक गरबा-डांडिया की उमंग और आधुनिक संगीत के संगम के बीच मैनपाट में 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट, मैनपाट में शाम 6 बजे से शुरू होगा। आयोजन में गरबा-डांडिया, लाइव म्यूजिक, डीजे, रैप, नृत्य प्रतियोगिताओं और आकर्षक पुरस्कारों के माध्यम से प्रतिभागियों एवं दर्शकों को मनोरंजन का विशेष अवसर मिलेगा। पिछले आयोजन की सफलता के बाद इस बार कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी की गई है। आयोजकों का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन को एक मंच पर लाकर नवरात्रि के उत्सव को यादगार बनाना है। आयोजन में मैनपाट सहित आसपास के क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। लाइव बैंड और डीजे की धुनों पर थिरकेंगे प्रतिभागी ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ में संगीत की विविध प्रस्तुतियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। आयोजन में ‘रंग-राग’ लाइव बैंड अपनी संगीतमय प्रस्तुति देगा, जबकि डीजे हर्ष की धुनों पर प्रतिभागियों को गरबा और डांडिया का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही दादा 22_11 की रैप प्रस्तुति कार्यक्रम में आधुनिक संगीत का रंग जोड़ेगी। पारंपरिक गुजराती गरबा की लय, डांडिया की ताल और डीजे के संगीत के बीच आयोजन स्थल पर उत्सवी माहौल तैयार करने की योजना है। रंग-बिरंगी रोशनी, सुसज्जित मंच और संगीत की प्रस्तुतियां शाम को खास बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकार रहेंगे आकर्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा यानी छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रामायण के कलाकार विवेक चंद्रा की मौजूदगी और प्रस्तुति को लेकर भी आयोजकों ने विशेष आकर्षण रखा है। कार्यक्रम की मेजबानी और मनोरंजन की जिम्मेदारी मॉमिता गांगुली संभालेंगी। उनकी प्रस्तुति के साथ संगीत, नृत्य और मंचीय गतिविधियों को मनोरंजक बनाने की तैयारी की गई है। आयोजन को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि दर्शकों को एक ही स्थान पर पारंपरिक उत्सव के साथ आधुनिक मनोरंजन का अनुभव मिल सके। बेस्ट कपल और बेस्ट डांस ग्रुप प्रतियोगिता में दिखेगी प्रतिभा कार्यक्रम में केवल संगीत और नृत्य का आनंद ही नहीं मिलेगा, बल्कि प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए बेस्ट कपल, बेस्ट डांस ग्रुप और बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाएगी। विशेष रूप से बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता में रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक सजावट देखने को मिलेगी। आयोजकों का कहना है कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य लोगों को नृत्य, संगीत और पारंपरिक संस्कृति से जोड़ना तथा उन्हें अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। बच्चे, युवा, कपल और समूह अपनी प्रतिभा के माध्यम से आयोजन का हिस्सा बन सकेंगे। फूड काउंटर और हाईटेक लाइटिंग की रहेगी व्यवस्था कार्यक्रम में खानपान की सुविधा के लिए फेस्टिव फूड एवं बेवरेज काउंटर लगाए जाएंगे। वहीं, मंचीय प्रस्तुतियों को आकर्षक बनाने के लिए हाईटेक इवेंट प्रोडक्शन, संगीत और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ दर्शकों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। परिवार और दोस्तों के साथ आने वाले लोगों को एक उत्सवी वातावरण में समय बिताने का अवसर मिलेगा। पारंपरिक डांडिया और आधुनिक डीजे संगीत का मेल इस आयोजन को खास बनाने की तैयारी का हिस्सा है। डॉ. डी.के. सोनी टाइटल स्पॉन्सर, डीपीएस स्कूल भी सहयोगी इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर डॉ. डी.के. सोनी हैं। डीपीएस स्कूल, अंबिकापुर स्पॉन्सर्ड बाय के रूप में जुड़ा है, जबकि तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट आयोजन का वेन्यू पार्टनर है। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। सिंगल टिकट 300 और फैमिली टिकट 1000 रुपये कार्यक्रम में प्रवेश के लिए सिंगल टिकट 300 रुपये तथा फैमिली टिकट 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। टिकट बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए आयोजकों ने मोबाइल नंबर जारी किए हैं। टिकट बुकिंग एवं संपर्क: 9770629106, 9232724423, 7987909522, 7869307571, 9340337944 और 9424191916। आयोजकों ने मैनपाट और आसपास के क्षेत्र के लोगों से परिवार एवं मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ संगीत, नृत्य, पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन का ऐसा मंच बनेगा, जहां लोग नवरात्रि के उल्लास का आनंद उठा सकेंगे। कार्यक्रम की प्रमुख जानकारी – आयोजन: तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2 – दिनांक: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार – समय: शाम 6 बजे से – स्थान: तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट, मैनपाट, छत्तीसगढ़ – मुख्य आकर्षण: गरबा-डांडिया, लाइव बैंड, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताएं – होस्ट एवं एंटरटेनर: मॉमिता गांगुली – लाइव बैंड: रंग-राग – डीजे: हर्ष – टिकट दर: सिंगल 300 रुपये, फैमिली 1000 रुपये – टाइटल स्पॉन्सर: डॉ. डी.के. सोनी – वेन्यू पार्टनर: तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट

October 13, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment