कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण, मरीजों एवं परिजनों से चर्चा कर जानी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,

---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज सीधी से

अमित पांडेय की रिपोर्ट

सीधी। कलेक्टर विकास मिश्रा ने शनिवार को जिला चिकित्सालय सीधी का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, भर्ती कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे चर्चा कर उपचार एवं सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर चिकित्सकीय उपचार, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं डॉक्टरों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के परिजनों से भी चर्चा कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में पूछा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं वार्डों में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिए कि मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा गंभीर मरीजों का प्राथमिकता से उपचार किया जाए। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों को अनावश्यक परेशानियों से बचाने एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्य अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment