24 घंटे में गुमशुदा नाबालिग बालिका बरामद, बिजुरी पुलिस की तत्परता से परिजनों ने ली राहत की सांस

---Advertisement---

24 घंटे में गुमशुदा नाबालिग बालिका बरामद, बिजुरी पुलिस की तत्परता से परिजनों ने ली राहत की सांस

अनूपपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की त्वरित दस्तयाबी अभियान के तहत बिजुरी पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए महज 24 घंटे के भीतर गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 मई 2026 को फरियादिया अपने परिजनों के साथ थाना बिजुरी पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नातिन, जिसकी जन्मतिथि 24 जनवरी 2012 है तथा जो कक्षा 6वीं तक शिक्षित है, बीते एक वर्ष से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही है। 7 मई की शाम करीब 6 बजे वह घर के पीछे बाड़ी की ओर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने आशंका जताई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

रिपोर्ट पर थाना बिजुरी में अपराध क्रमांक 179/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर संभावित स्थानों पर सघन तलाश अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 9 मई को नाबालिग बालिका को अनूपपुर से सकुशल दस्तयाब कर लिया।

उक्त कार्रवाई में सउनि उदय प्रजापति, आरक्षक लक्ष्मण डांगी, महिला आरक्षक संगम तोमर एवं आरक्षक आनंद सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment