मनरेगा मजदूरों की 15 मई हड़ताल को मिलेगा व्यापक समर्थन : कामरेड हरिद्वार सिंह

---Advertisement---

मनरेगा मजदूरों की 15 मई हड़ताल को मिलेगा व्यापक समर्थन : कामरेड हरिद्वार सिंह

अनूपपुर। एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश अध्यक्ष कामरेड हरिद्वार सिंह ने कहा है कि 15 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय मनरेगा मजदूर हड़ताल को देशभर की केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, स्वतंत्र फेडरेशनों और मजदूर संगठनों का व्यापक समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए रोजगार की कानूनी गारंटी देने वाली महत्वपूर्ण योजना है, जिसे कमजोर करने के प्रयासों का मजदूर संगठन पुरजोर विरोध करेंगे।

 

कामरेड हरिद्वार सिंह ने बताया कि संयुक्त मंच की प्रमुख मांगों में मनरेगा के तहत 200 दिनों का रोजगार, 700 रुपये न्यूनतम मजदूरी, तकनीकी आधारित उपस्थिति प्रणाली में सुधार तथा ग्राम सभाओं को अधिक अधिकार देना शामिल है। उन्होंने कहा कि चेहरे की पहचान आधारित उपस्थिति प्रणाली से बड़ी संख्या में मजदूर प्रभावित हुए हैं।

 

उन्होंने देशभर के मजदूरों, किसानों और ग्रामीण श्रमिकों से 15 मई की हड़ताल में शामिल होकर मजदूर एकता को मजबूत करने की अपील की। हड़ताल को इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, सेवा, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ और यूटीयूसी सहित कई संगठनों का समर्थन प्राप्त है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 9, 2026

May 9, 2026

May 9, 2026

May 9, 2026

May 9, 2026

May 9, 2026

Leave a Comment