कलेक्टर ने दारसागर स्थित शिवकंटक धाम गौशाला का निरीक्षण कर पशुपालन को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

---Advertisement---

 

ग्राम दारसागर को पशुपालन के क्षेत्र में आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के निर्देश

 

अनूपपुर 6 मई 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जनपद पंचायत अनूपपुर के भ्रमण के दौरान ग्राम दारसागर में शिवकंटक धाम गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला के संचालन, दूध उत्पादन, आय-व्यय एवं अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली।

 

कलेक्टर ने अधिकारियों से पशुपालन गतिविधियों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारों पर चर्चा की। उन्होंने पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत अधिक पशु उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि दुग्ध उत्पादन एवं ग्रामीणों की आय बढ़ सके। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम दारसागर को पशुपालन के क्षेत्र में आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसे और सशक्त किया जाना चाहिए।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री सतीश वर्मा सहित तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment