अयोध्‍या-वाराणसी (काशी)” की तीर्थ यात्रा के आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई 

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर 5 मई 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 31 जुलाई से 5 अगस्‍त 2026 तक अनूपपुर जिले के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को “अयोध्‍या-वाराणसी (काशी)” की तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। अयोध्‍या-वाराणसी (काशी) की तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026 है। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट https://dharmasva.mp.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में पात्र आवेदकों का चयन कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

 

योजना के अंतर्गत 65 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति, जो अकेले यात्रा करने के लिए आवेदन करते हैं, उन्हें एक सहायक साथ ले जाने की पात्रता होगी। इसके अतिरिक्त 3 से 5 व्यक्तियों के समूह जिसमें सभी सदस्य 65 वर्ष से अधिक आयु के हों उन्हें भी एक सहायक ले जाने की अनुमति होगी, जबकि पति-पत्नी के साथ यात्रा करने की स्थिति में सहायक की अनुमति नहीं होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment