सीईओ जिला पंचायत ने जनसुनवाई में 62 आवेदकों की सुनी समस्याएं 

---Advertisement---

 

अनूपपुर 05 मई 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने 62 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

 

जनसुनवाई में तहसील अनूपपुर के ग्राम छिल्पा निवासी श्रीमती कमलाबाई ने विधवा पेंशन तथा पीएम किसान सम्मान निधि की राशि दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम मौहरी निवासी श्री शंकर रावत ने विद्युत कनेक्शन कराए जाने, नगर परिषद बनगवॉ (राजनगर) निवासी श्री जाकिर हुसैन ने संबल कार्ड तथा ईकेवाईसी कराए जाने, नगरपालिका अनूपपुर के वार्ड नंबर 2 निवासी श्री बृजेश जाधो ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम खांड़ा निवासी श्रीमती बैसखिया ने हाथी द्वारा मकान क्षतिग्रस्त किए जाने पर सहायता राशि दिलाए जाने, तहसील कोतमा के ग्राम मलगा निवासी श्री प्यारेलाल ने नामांतरण एवं बंटवारा कराए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम छिल्पा निवासी श्रीमती बेला बाई बैगा ने भूमि का पट्टा दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 6, 2026

May 6, 2026

May 6, 2026

May 6, 2026

May 6, 2026

May 6, 2026

Leave a Comment