बिजुरी पुलिस की कार्रवाई: अवैध कोयला परिवहन पर शिकंजा

---Advertisement---

बिजुरी पुलिस की कार्रवाई: अवैध कोयला परिवहन पर शिकंजा

32 बोरी कोयला और वाहन जब्त, दो आरोपियों पर खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज

बिजुरी/अनूपपुर। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे कोयले से भरे वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने 32 बोरी कोयला और परिवहन में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लेकर दो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 2 लाख 5 हजार रुपये आंकी गई है।

 

जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बिजुरी थाना पुलिस को 5 मई को सूचना मिली कि एक वाहन में अवैध रूप से कोयला परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर बिजुरी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर वाहन क्रमांक CG04T 4439 को रोककर जांच की।

 

जांच के दौरान वाहन में 32 बोरी कोयला पाया गया। पुलिस ने वाहन चालक से कोयले के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेजों के अभाव में पुलिस ने मौके पर ही कोयला एवं वाहन जब्त कर लिया।

 

पुलिस जांच में वाहन चालक की पहचान खूबलाल कोल (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 11 बिजुरी के रूप में हुई। वहीं वाहन मालिक याकूब (36 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 11 बिजुरी बताया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अवैध खनिज परिवहन का मामला दर्ज कर लिया है।

 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस तथा खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कोयला कहां से लाया गया था और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। साथ ही इस अवैध परिवहन में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

 

बिजुरी थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में बृजेश पांडे, विश्वजीत मिश्रा, अभिषेक शर्मा और कर्मजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

बिजुरी पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज परिवहन, उत्खनन और कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 24, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

Leave a Comment