शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026’’ अंतर्गत निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमत्रित 

---Advertisement---

अनूपपुर 04 मई 2026/ म.प्र. शासन, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को सैन्य बल एवं अन्य समकक्ष सुरक्षा बलों/पुलिस/होमगार्ड एवं निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के 20 जिला मुख्यालयों पर पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों के लिए शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 अंतर्गत पृथक-पृथक निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण संचालित किया जाएगा। जिसमें अनूपपुर सहित भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, जबलपुर, ग्वालियर, शहडोल, रीवा, नर्मदापुरम, मुरैना, रायसेन, खण्डवा, मंदसौर, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, गुना, सतना, बैतूल एवं भिण्ड जिला मुख्यालय शामिल है। प्रशिक्षण अवधि 45 दिवस निर्धारित किया गया है।

योजना अंतर्गत आवेदन 11 मई 2026 तक कार्यालयीन समय सायं 6 बजे तक में किए जा सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑफलाईन एवं निःशुल्क रहेगी। योजना अंतर्गत आवेदन प्रारूप विभागीय वेबसाइट www.bcwelfare.mp.gov.in एवं योजना में सम्मिलित 20 जिला मुख्यालयों पर संचालित ‘‘कार्यालय सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण’’ पर उपलब्ध रहेगा। निर्धारित आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से भरकर एवं समस्त आवश्यक दस्तावेज संलग्न करते हुए 11 मई तक कार्यालयीन समय शाम 6 बजे योजना में सम्मिलित संबंधित जिले में संचालित कार्यालय सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण में जमा करना अनिवार्य होगा। अनूपपुर जिले के अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट अनूपपुर के कक्ष क्र. 63 में कार्यालय सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। योजना अंतर्गत अंतिम चयन जिला स्‍तरीय समिति द्वारा किया जाएगा।

योजना में सम्मिलित 20 जिलों के अतिरिक्त मध्यप्रदेश के अन्य जिलों के अभ्यर्थी योजना अंतर्गत चयनित 20 जिलों में से किसी भी जिले के कार्यालय सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण में आवेदन प्राप्त एवं जमा कर सकेंगे। अभ्यर्थी योजना अंतर्गत उपरोक्त 20 जिलों में से किसी भी एक जिले के प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेगा।

योजना हेतु मध्यप्रदेश का मूलनिवासी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग का अभ्यर्थी योजनांतर्गत पात्र होगा। अभ्यर्थी का अन्य पिछड़ा वर्ग में नॉन क्रीमिलेयर श्रेणी में होना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी को न्यूनतम 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की शारीरिक मापदण्ड अंतर्गत पुरुष की न्यूनतम ऊंचाई 168 से.मी. तथा महिला की न्यूनतम ऊंचाई 155 से.मी. होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी सैन्य भर्ती हेतु आवश्यक न्यूनतम मापदण्ड धारित करता हो, जैसे फ्लेट फुट (नॉक-नी) ना होना, परस्पर घुटने ना मिलना, दृष्टि, जबड़े एवं निरोगी होना आवश्यक होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 28, 2026

June 28, 2026

June 28, 2026

June 28, 2026

June 28, 2026

June 28, 2026

Leave a Comment

शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026’’ अंतर्गत निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमत्रित 

---Advertisement---

अनूपपुर 28 अप्रैल 2026/ म.प्र. शासन, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को सैन्य बल एवं अन्य समकक्ष सुरक्षा बलों/पुलिस/होमगार्ड एवं निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के 20 जिला मुख्यालयों पर पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों के लिए शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 अंतर्गत पृथक-पृथक निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण संचालित किया जाएगा। जिसमें अनूपपुर सहित भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, जबलपुर, ग्वालियर, शहडोल, रीवा, नर्मदापुरम, मुरैना, रायसेन, खण्डवा, मंदसौर, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, गुना, सतना, बैतूल एवं भिण्ड जिला मुख्यालय शामिल है। प्रशिक्षण अवधि 45 दिवस निर्धारित किया गया है।