ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार। पश्चिम बंगाल,असम और पांडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय धार में हर्षोल्लास के साथ विजय उत्सव मनाया गया। देशभर में आए चुनाव परिणामों में भाजपा ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है—विशेषकर पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बढ़त, असम में लगातार मजबूती, तथा पांडुचेरी में एनडीए की स्थिति मजबूत रहने से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। इस शुभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती विधायक श्रीमती नीना वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, रसगुल्ले मिठाई बांटकर तथा झालमुड़ी खिलाकर एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं। पूरा वातावरण “भारत माता की जय” और “भाजपा ज़िंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। इस विजयी उत्सव कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ शरद विजयवर्गीय भाजपा जिला महामंत्री राकेश पटेल जिला उपाध्यक्ष श्रीमती राखी राय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता जोशी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, मोहित तातेड मनीष प्रधान युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित भावसार विपिन राठौर शैलेश कामरेड राजेश हरोड़ सनी हावड़ा हरनाम सिंह टोनी ठाकुर राकेश चौहान जसप्रीत सिंह नवदीप सिंह चौहान प्रकाश टामकिया कालीचरण सोनवानीया हुकुम लश्करी लव प्रजापति सीमा सोनी सुरेश प्रजापत सोनिया राठौर बादल मालवीय करण पटेल महेश बोडाने कैलाश पिपलोदिया गौरव जाट शैलेन्द्र चौरासिया जतिन मौर्य देवांग पंवार हरीश आर्य कमलेश बिजवा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास, प्रधानमंत्री के नेतृत्व और संगठन की मेहनत का परिणाम है।यह विजय केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है। बधाई एवं शुभकामनाएं।उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।


















































