मनेन्द्रगढ़ ब्लॉक कांग्रेस में नई जिम्मेदारियां तय संगठन को धार देने नई टीम तैयार

---Advertisement---

 

मनेन्द्रगढ़। संगठनात्मक मजबूती और जमीनी सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ शहर में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इन नियुक्तियों के जरिये पार्टी ने स्थानीय स्तर पर संवाद, प्रचार और संगठन संचालन को और प्रभावी बनाने की रणनीति अपनाई है।

नई जिम्मेदारियों के तहत वाजिद अली और अरुण कटारे को प्रवक्ता बनाया गया है जबकि बादल मलिक एवं अफसर अली को मीडिया प्रभारी की भूमिका सौंपी गई है। सोशल मीडिया के मोर्चे पर सोनू गुप्ता और दीपेश केशरवानी को जिम्मेदारी दी गई है वहीं कार्यालय संचालन के लिये मुदित अग्रवाल को कार्यालय प्रभारी तथा अब्दुल एफाज को सह कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) सौरव मिश्रा ने कहा कि संगठन ने जिन कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने इसे संगठन में नई ऊर्जा का संचार बताते हुए कहा कि यह टीम पार्टी की विचारधारा और नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभायेगी। विधायक प्रत्याशी रमेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती है और नई जिम्मेदारी पाने वाले साथियों से अपेक्षा है कि वे जनसंपर्क को मजबूत करते हुए जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठायें।

पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत पर निर्भर करती है और नई टीम इस भरोसे को जरूर कायम रखेगी।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू ने विश्वास जताया कि यह नई टीम संगठन को नई दिशा देगी वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल और पूर्व उपाध्यक्ष मुरारी तिवारी ने भी सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए जनहित को प्राथमिकता देने की बात कही। जिला कांग्रेस महामंत्री पूनम सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और सभी को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिये।

सभी नेताओं ने एक स्वर में उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी मिलकर कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनायेंगे तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठायेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment