कोयला मजदूर सभा (एच.एम.एस) की नई कार्यकारिणी से संगठन और ज्यादा सशक्त होगा -अमित वर्मा
बिजुरी – (एच.एम.एस) कोयला मजदूर सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी के चयन से नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन को भी मजबूती मिलेगी.
उक्त कथन व्यक्त करते हुए कोयला मजदूर सभा के नवनियुक्त केंद्रीय संगठन मंत्री अमित वर्मा ने कहा कि नई मजबूत कार्यकारिणी का गठन कर नए ऊर्जावान पदाधिकारी की नियुक्ति से संगठन पहले से और ज्यादा सशक्त होगा.
श्री वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोयला मजदूर सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी में उपाध्यक्ष पद पर आनंद मिश्रा एवं अख्तर जावेद संगठन मंत्री अमित वर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुनील पांडे, शिवपूजन सिंह,सोभनाथ तिवारी, अनूप सिंह, राम भजन यादव, राम अवधेश यादव, ईद लाल पटेल, देवनारायण, देवव्रत सिंह, हरी लाल राठौर,अमरजीत सिंह, पंकज गौतम एवं सत्यदेव पाल को शामिल किया गया है.
अपने क्षेत्र के नेताओं का चयन केंद्रीय कार्यकारिणी में किए जाने से कोयला कामगारों में हर्ष व्याप्त है. क्षेत्र के सैकड़ो कोयला कामगारों ने नव नियुक्त पदाधिकारी को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.

















































