बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड से 1 किलो 308 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर/बिजुरी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 308 ग्राम अवैध गांजा और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक मोती-उर-रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना बिजुरी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 मई को थाना बिजुरी पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल से अवैध गांजा लेकर बिजुरी क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बस स्टैंड बिजुरी क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को रोक लिया।

 

पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान राहुल यादव (35 वर्ष) निवासी ग्राम रजबंध, चौकी केशवाही, थाना बुढार, जिला शहडोल के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 308 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर गांजा जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस के अनुसार जब्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये आंकी गई है, जबकि परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई है। इस प्रकार कार्रवाई में कुल 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विपुल शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्रवाई दल में विश्वजीत मिश्रा, प्रभाकर त्रिपाठी, कर्मजीत सिंह और साइबर सेल से राजेन्द्र अहिरवार की सक्रिय सहभागिता रही।

 

बिजुरी पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी प्रहार माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 2, 2026

May 2, 2026

May 2, 2026

May 2, 2026

May 2, 2026

May 2, 2026

Leave a Comment