ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार निप्र:- गरीबों के मसीहा समाज सेवी स्व डॉ मनोहर सिंह ठाकुर जो कोरोना कॉल में भी निः स्वार्थ भाव से अपनी प्राणों की परवाह किए बिना गरीबों की सेवा करते हुए स्वयं बीमारी में लिप्त हो कर प्राण त्याग दिए ऐसे सेवाभावी चिकित्सक की पुण्य तिथि एव श्रमिक दिवस के अवसर पर डॉ मनोहर सिंह ठाकुर सेवालय ट्रस्ट द्वारा सेवालय क्लीनिक हटवाड़ा धार पर दिनांक 01।05 ।26 शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एव सेवाभावी सामाजिक वकील सुहेल निसार जी द्वारा दीनदयाल रसोई में डॉ ठाकुर को श्रद्धांजलि देते हुए निःशुल्क तिथि भोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवालाय क्लीनिक पर ट्रस्ट के संरक्षक डॉ शरद विजयवर्गीय,एडवोकेट सुहेल निसार,पत्रकार प्रवीण तोमर,डॉ अभिषेक वेद,डॉ मुकेश चौहान, डॉ सतीश कुमार,मुन्नालाल राठौर,अशोक राठौर,गोपाल पाटीदार सहित साथियों द्वारा चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए डॉ विजयवर्गीय जी ने डॉ ठाकुर के कार्यों को याद करते हुए निःशुल्क शिविर को सराहनीय बताया ,एडवोकेट सुहेल निसार ने संबोधित करते हुए ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों में हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
निः शुल्क शिविर में ट्रस्ट चिकित्सक डॉ मुकेश चौहान जो प्रतिदिन अपनी सेवाएं क्लीनिक पर देते है आज निःशुल्क शिविर में 55 मरीजों का निःशुल्क उपचार करते हुए प्रत्येक मरीज की बीपी,शुगर की भी निःशुल्क जांच की गई साथ ही ट्रस्ट सदस्यों द्वारा निसार जी द्वारा पुण्यतिथि में आयोजित भोज पर दीनदयाल रसोई में पहुंचकर सर्वप्रथम डॉ ठाकुर को संस्था की हेमा जोशी ट्रस्ट के ईश्वर सिंह ठाकुर,डॉ मुकेश चौहान आशीष परिहार,विजय सिंह,प्रखर सिंह ,विनीत खत्री द्वारा भोग अर्पण कर भोजन वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के पार्षदईश्वर सिंह ठाकुर ने एव आभार अजय सिंह ठाकुर (एड) ने माना।















































