जंगल मे सजी थी 52 परियों की महफिल घुटरा जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी रेड

---Advertisement---

 

 

5 जुआरी गिरफ्तार, 57 हजार नगद जब्त

 

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए घुटरा-सलवा के जंगल में संचालित जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 5 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 57 हजार रुपये नगद सहित जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (आईपीएस) और पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्त अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये हैं। इसी के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली मनेन्द्रगढ़ और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा लगातार निगरानी और कार्यवाही की जा रही है।

 

मुखबिर की सूचना पर बनी रणनीति

 

27 अप्रैल 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घुटरा-सलवा के जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पूर्व में भी इसी क्षेत्र से जुआ खेलने की शिकायतें मिल चुकी थीं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और योजनाबद्ध तरीके से टीम गठित कर रेड कार्यवाही की योजना बनाई गई।

 

ग्रामीण वेश में पहुंची पुलिस, नहीं लगी भनक

 

घटना स्थल मुख्य मार्ग से लगभग 1 किलोमीटर अंदर घने जंगल क्षेत्र में स्थित था। पुलिस टीम ने चालाकी दिखाते हुए आम ग्रामीण वेशभूषा में मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की जिससे जुआरियों को किसी प्रकार की शंका नहीं हुई और वे खेल में मशगूल रहे। अचानक की गई रेड कार्यवाही में सभी आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

 

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संतोष कुमार साण्डिल्य 32 वर्ष निवासी सोनवर्षा बरबसपुर, निवेश कुमार खलखो 19 वर्ष निवासी जोबा पारा हर्रई, भानु सिंह गोंड 36 वर्ष निवासी छप्पन टकाई खोंगापानी, विवेक मिश्रा 27 वर्ष निवासी सेमरिया तथा दिलीप कुमार 26 वर्ष निवासी सेमरी जिला एमसीबी बताया।

 

जब्त की गई सामग्री

 

पुलिस ने मौके से कुल 57,000 रुपये नगद, ताश की 4 गड्डियां और जुआ खेलने के लिये बिछाया गया एक तिरपाल जब्त किया है। यह सभी सामग्री जुआ फड़ संचालन में उपयोग की जा रही थी।

 

पुलिस ने की कानूनी कार्यवाही

 

सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया साथ ही आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।

 

जनता से सहयोग की अपील

 

एमसीबी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने क्षेत्र में होने वाली किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते सख्त कार्यवाही की जा सके। सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

 

कार्यवाही में शामिल टीम

 

इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी विवेक पाटले के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक चेतन राजवाड़े, प्रधान आरक्षक रमेश मौर्या, राजकुमार सेन, आरक्षक आजाद, ज्ञानेश्वर राजवाड़े, उत्तरा कश्यप तथा साइबर सेल के दीप तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 27, 2026

April 27, 2026

April 27, 2026

April 27, 2026

April 27, 2026

April 27, 2026

Leave a Comment