समय रहते पहुंची फायर टीम, टली बड़ी अनहोनी: राजनगर में कबाड़ स्टोर में लगी आग पर पाया काबू

---Advertisement---

 

राजनगर। नगर परिषद राजनगर अंतर्गत एसईसीएल द्वारा निर्मित अभिनंदन भवन के समीप स्थित कबाड़ स्टोर में रविवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही नगर परिषद राजनगर के फायर प्रभारी धनंजय यादव ने तत्काल फायर टीम को सक्रिय किया और बिना समय गंवाए दमकल वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया। समय रहते पहुंची फायर ब्रिगेड टीम की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

 

घटनास्थल पर पहुंचकर पंप ऑपरेटर अजय शंकर उपाध्याय, अखंड प्रताप सिंह एवं फायर टीम के अन्य सहयोगियों ने मोर्चा संभाला और तेजी से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। टीम ने सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैल रही थी और यदि समय रहते उस पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो बगल में स्थित एसईसीएल के दूसरे स्टोर तक लपटें पहुंच सकती थीं।

 

बताया जा रहा है कि समीप स्थित दूसरे स्टोर में एसईसीएल का कीमती सामान रखा हुआ था, जो इस आगजनी में बाल-बाल बच गया। यदि आग उस स्टोर तक पहुंच जाती, तो भारी आर्थिक नुकसान के साथ बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।

 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नगर परिषद बनगवां अध्यक्ष यशवंत सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लखनलाल पनिका, एसईसीएल राजनगर एरिया कार्यालय के अधिकारी सवेरिया, एरिया मैनेजर, सेफ्टी इंजीनियर, स्टोर बाबू सहित नगर के अनेक लोग मौके पर पहुंच गए। सभी ने राहत की सांस लेते हुए नगर परिषद राजनगर की फायर ब्रिगेड टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

 

स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि फायर टीम समय पर नहीं पहुंचती, तो यह आग बड़ी तबाही का रूप ले सकती थी। नगरवासियों ने फायर प्रभारी धनंजय यादव, पंप ऑपरेटर अजय शंकर उपाध्याय, अखंड प्रताप सिंह एवं पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए उनकी सतर्कता, तत्परता और साहस की प्रशंसा की।

 

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लेने से नगर में एक बड़ी अनहोनी टल गई। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और प्रशिक्षित टीम की मौजूदगी कितनी महत्वपूर्ण होती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment