एमपी ई-सेवा’ पोर्टल एवं मोबाइल एप  56 विभागों की 1700 से अधिक सेवाएं अब एक ही डिजिटल विंडो पर अनूपपुर के नागरिक अब घर बैठे उठा सकेंगे शासकीय योजनाओं का लाभ

---Advertisement---

 

 

समग्र आईडी के माध्यम से पात्रता जांचना और आवेदन करना हुआ आसान

 

शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए मोबाइल में डाउनलोड करें ‘एमपी ई-सेवा’ एप

 

अनूपपुर 22 अप्रैल 2026/ मध्य प्रदेश शासन द्वारा नागरिकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और सरकारी सेवाओं को उनके द्वार तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘एमपी ई-सेवा’ पोर्टल एवं मोबाइल एप का संचालन प्रभावी रूप से किया जा रहा है। इस एकल प्लेटफॉर्म पर प्रदेश के 56 विभिन्न विभागों की 1700 से अधिक नागरिक केंद्रित सेवाएं और योजनाएं एक ही डिजिटल विंडो पर उपलब्ध कराई गई हैं।

 

एक ही मंच पर सभी जानकारी

 

अब नागरिकों को अलग-अलग योजनाओं के लाभ के लिए विभिन्न विभागों के चक्कर काटने या अलग-अलग पोर्टल्स पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। एमपी ई-सेवा पोर्टल पर नागरिक अपने व्यक्तिगत डेटा (समग्र आईडी) के आधार पर यह देख सकते हैं कि वे किन-किन योजनाओं के लिए पात्र हैं। इसके साथ ही, वे सीधे आवेदन कर सकते हैं, अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं और स्वीकृत होने पर डिजिटल प्रमाण-पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।

 

डिजिटल क्रांति से जुड़ रहा है ग्रामीण और शहरी क्षेत्र

 

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड द्वारा इस प्लेटफॉर्म को अत्यंत सरल और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के नागरिक बिना किसी तकनीकी जटिलता के शासन से सीधे जुड़ सकें।

 

प्रमुख सेवाओं का समावेश

 

पोर्टल के माध्यम से कृषि, राजस्व, ग्रामीण विकास, पेंशन, सामाजिक कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी आवास, ऊर्जा और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसमें लाइसेंस, कर भुगतान, प्रमाणपत्र और रोजगार/उद्यमिता से संबंधित कार्य भी आसानी से किए जा सकते हैं।

 

जिला प्रशासन अनूपपुर ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस डिजिटल क्रांति का हिस्सा बनें और अपने मोबाइल में ‘एमपी ई-सेवा’ एप डाउनलोड कर शासकीय योजनाओं का त्वरित लाभ उठाएं। यह एप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 22, 2026

April 22, 2026

April 22, 2026

April 22, 2026

April 22, 2026

April 22, 2026

Leave a Comment