अनूपपुर में पुलिस पर हमला: चौकी प्रभारी पर पत्थर से वार, रिवाल्वर छीनकर फरार हुए युवक

---Advertisement---

अनूपपुर में पुलिस पर हमला: चौकी प्रभारी पर पत्थर से वार, रिवाल्वर छीनकर फरार हुए युवक

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, आरोपियों की तलाश में पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज

अनूपपुर जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अज्ञात युवकों ने पुलिस चौकी प्रभारी मंगला दुबे पर हमला कर न केवल उन्हें घायल कर दिया, बल्कि उनकी सर्विस रिवाल्वर छीनकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब मंगल दुबे चौकी प्रभारी नियमित गश्त या किसी सूचना पर कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में मौजूद थे इसी दौरान कुछ युवकों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया हमलावरों ने उनके सिर पर पत्थर से वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए अचानक हुए इस हमले से प्रभारी संभल भी नहीं पाए और इसी बीच आरोपियों ने उनकी रिवाल्वर छीन ली और मौके से फरार हो गए

घटना के बाद स्थानीय पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया घायल चौकी प्रभारी को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है तथा संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना तंत्र के जरिए भी आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है

इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं दिनदहाड़े पुलिस अधिकारी पर हमला और हथियार लूट की इस वारदात ने आम नागरिकों में भी भय का माहौल पैदा कर दिया है

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी वहीं, घटना के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच जारी है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment