चंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय अमरकंटक में साप्ताहिक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित , 30 मरीजों को मिला लाभ

---Advertisement---

 

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

 

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में

मानव सेवा के पावन संकल्प के साथ चंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में प्रत्येक रविवार की भांति आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया । इस सेवा कार्य के अंतर्गत क्षेत्र के लगभग 30 जरूरतमंद मरीजों का पंजीयन कर उनका निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया ।

 

शिविर में विशेष रूप से स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनिक) संबंधी परामर्श प्रदान किया गया जिससे महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों की सावधानीपूर्वक जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया ।

 

इस अवसर पर शिविर में प्रमुख रूप से

डॉ. मीनाक्षी ,

डॉ. इप्शिता प्रियदर्शिनी ,

डॉ. एस. के. तिवारी ,

फार्मासिस्ट देवेश पटेल

तथा सहयोगी टीम के रूप में सुखनंदन सिंह , राजेश कुमार तिवारी , ईश्वरी पंद्राम , दीपक चंद्रवंशी एवं रामसनेही नापित का सराहनीय योगदान रहा ।

 

चिकित्सालय द्वारा नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है । इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध हो रही हैं ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment