प्रिंस ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विद्यालय का नाम किया रोशन 

---Advertisement---

 

अनूपपुर । जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चचाई के कक्षा बारहवीं के छात्र प्रिंस महरा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा बारहवीं के बोर्ड परीक्षा में 82 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित करते हुए क्षेत्र का नाम बढ़ाया है। छात्रा ने टोटल 6 विषयों में पांच विषयों में विशेष योग्यता अर्जित की है। विदित हो कि प्रिंस महरा सीमित संसाधनों के बीच अपने लग्न एवं परिश्रम के अलावा परिवार एवं शिक्षक शिक्षकों के आशीर्वाद से सफलता हासिल की है उनके पिता कमलेश महरा साधारण कर्मचारी हैं और माता ममता महरा ग्रहणी है। छात्र प्रिंस महरा जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी के खुटवा निवासी है, उनके द्वारा अपने विद्यालय में सर्वाधिक अंक अर्जित किया है और उनकी सफलता पर प्राचार्य लक्ष्मी धर द्विवेदी तथा उनके क्लास टीचर अर्चना शर्मा एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment