करनपठार पुलिस की कार्रवाई, कांबिंग गश्त में 3 वारंटी गिरफ्तार

---Advertisement---

 

अनूपपुर। जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करनपठार एवं चौकी सरई पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रात्रि कांबिंग गश्त में 1 स्थाई वारंट, 1 धारा 138 (चेक बाउंस) वारंट एवं 1 गिरफ्तारी वारंट तामील कर कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रकरण क्रमांक 449/18 धारा 394, 323, 506 में स्थाई वारंटी विजय सिंह (40), निवासी सरईटोला को गिरफ्तार किया गया। वहीं आरसीटी 39/24, अपराध क्रमांक 43/23 धारा 294, 323, 506, 334 में आरोपी वीर सिंह पट्टावी, निवासी पौनी को पकड़ा गया। इसके अलावा एससीएनआईए/123/24 धारा 138 परा. एक्ट के तहत लंबे समय से फरार चल रहे दलपत सिंह श्याम (57), निवासी ग्राम बघाडी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

 

तीनों आरोपी लंबे समय से फरार थे, जिन्हें पुलिस ने कड़ी मेहनत और सूझबूझ से उनके निवास स्थान से पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय राजेंद्रग्राम एवं अनूपपुर में प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी करनपठार वीरेन्द्र कुमार बरकरे ने किया। कार्रवाई में मंगला प्रसाद दुबे, लियाकत अली, धनेश्वर पटेल, मुनेन्द्र गवले, राजेन्द्र पडवार, रामप्रसाद सिंह मराबी, फूलसिंह श्याम, मनोज कुसवाहा, संतोष मराबी, नीरज गुप्ता, साहब लाल सौर, अनुराग सिंह, शशी एवं राखी मरापे की सक्रिय भूमिका रही।

 

पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment