नगर परिषद राजनगर के वार्ड क्रमांक 6 मैं बनने वाले अमृत 2.0 योजना के तहत नल जल योजना के निर्माण कार्य का भूमि पूजन राज्य के लघु एवं कुटीर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा किया गया जहां पर जहां पर प्रमुख रूप से नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह मुख्य नगर पालिका अधिकारी लखन लाल पनिका लेखपाल राजेश मिश्रा , वार्ड पार्षद , भाजपा नेता सहित अन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे
जहां सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके पश्चात 12 करोड़ की लागत से बनने वाले नल जल योजना का भूमि पूजन एवं 54 लाख की लागत से बने तालाब जीर्णोद्धार का मंत्री द्वारा लोकार्पण किया गया इसके साथ ही दसवीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90% अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्राओं को नगर परिषद द्वारा सम्मानित किया गया जिन्हें मंत्री द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर आम जनों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लघु एवं कुटीर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि नगर परिषद राजनगर नई नगर परिषद है यहां पर कई विकास कार्य करने हैं इसके लिए हमारी सरकार पीछे नहीं रहेगी अभी तक यहां के निवासियों को पानी के लिए एस ई सी एल पर निर्भर रहना पड़ता था कि इस निर्माण कार्य से घर-घर तक पानी पहुंचेगा, इसके अलावा 22 लाख की लागत से बनने वाले पार्क, 46 लाख के लगत से बनने वाले छठ घाट, 54 लाख की लागत से बनने वाले मुक्तिधाम एक करोड़ की लागत से बनने वाले बड़े नाले का कार्य प्रारंभ है। वही
हमारी जानकारी में आया कि कुछ अंदरुनी उठा पटक के कारण नगर के कई विकास कार्य अवरुद्ध कर दिए गए है जिसका भी समाधान तत्काल कर कर नगर के विकास कार्य को गति प्रदान किया जाएगा आने वाले समय में और कई महत्वाकांक्षी योजनाओं से नगर के लोगों को लाभ मिलेगा तो जल्द ही नगर के हृदय स्थल जोड़ा तालाब का भी जीर्णोद्धार कराया जाएगा।


















































