जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 जल स्रोत सेवा समागम के तहत मलगा के सगरा तालाब में हुआ श्रमदान

---Advertisement---

 

अनूपपुर 19 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी के कुशल मार्गदर्शन में जिले भर में जल संरक्षण के प्रयास निरंतर जारी हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में संचालित ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

अभिनव समाजसेवी समिति एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति पसान के तत्वावधान में ग्राम पंचायत मलगा के सगरा तालाब में सामूहिक साफ-सफाई एवं श्रमदान का कार्य किया गया। अभियान के दौरान सेक्टर क्रमांक 5 के इस तालाब के तटों और घाटों की सफाई की गई।

 

इस अवसर पर उपस्थित जनों को जल संरक्षण, जल संचय और जल के सदुपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शासन की मंशा के अनुरूप नागरिकों से अपील की गई कि जल की एक-एक बूंद बहुमूल्य है और भविष्य की पीढ़ी के लिए जल स्रोतों को संरक्षित करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

 

इस सेवा कार्य में परामर्शदाता कृष्णा देवी, शिवानी सिंह, आमाडांड सरपंच रेखा सिंह, रोजगार सहायक तुलसी दास साहू, पंच रामनारायण, मोबिलाइजर माया और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मलगा के प्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका रही। साथ ही सीएमसीएलडीपी की छात्रा तारा केवट, आरती, नागेंद्र, कमलेश एवं कन्हैया लाल सहित स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर तालाब परिसर को स्वच्छ बनाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment