जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 शासकीय विद्यालय भाद में हुआ पानी की टंकी का शुद्धिकरण

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर 19 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी के दिशा-निर्देशानुसार जिले में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाद में विद्यालय परिसर स्थित पेयजल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

 

विद्यालय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान परिसर में स्थित पानी की टंकी की सघन सफाई की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें जल के महत्व और उसके सीमित उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। सफाई के उपरांत जल के सदुपयोग और बर्बादी को रोकने हेतु उपस्थित जनसमूह और छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक वृन्द और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि विद्यालय के साथ-साथ वे अपने आसपास के जल स्रोतों को भी स्वच्छ और सुरक्षित रखेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment