परसगढ़ी तिराहे का हादसा बना सियासी मुद्दा कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

---Advertisement---

 

 

मनेन्द्रगढ़। रविवार दोपहर परसगढ़ी तिराहे के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर दौड़ा दी। मेडिकल कॉलेज निर्माण में लगी डी वी प्रोजेक्ट कंपनी के पानी टैंकर और बाइक की टक्कर में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में कंपनी की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। मामले ने अब सियासी रंग भी ले लिया है। कांग्रेस ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए मोर्चा खोल दिया है।

भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो के नेतृत्व में कांग्रेस नेता थाने पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग रखी साथ ही प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाये गये तो आंदोलन किया जायेगा।

कांग्रेस का कहना है कि निर्माण कार्य में लगे भारी वाहनों की लापरवाही आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। पार्टी नेताओं ने मांग की है कि संबंधित वाहन चालक, कंपनी प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज हो। मृतक परिवार को उचित मुआवजा मिले और निर्माण कार्य में लगे वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाये।

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा की यह सिर्फ दुर्घटना नहीं बल्कि सिस्टम की नाकामी है। नियमों की अनदेखी कर काम किया जा रहा है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन होगा वहीं कांग्रेस नेता रमेश सिंह ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा की लगातार हो रही घटनाएं साबित करती हैं कि सुरक्षा इंतजाम नाकाफी हैं। पीड़ित परिवार को तुरंत राहत और दोषियों को सजा मिलनी चाहिये अन्यथा घेराव तय है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सड़क पर चलने से भी डर महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो यह मामला सड़कों पर उतरकर बड़ा जनआंदोलन बन सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment