गांव की बेटी ने बढ़ाया जिले का गौरव आयुषी पण्डो ने 91% अंकों के साथ बनाई खास पहचान

---Advertisement---

 

 

सूरजपुर। कहते हैं कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती और इसे सच कर दिखाया है सूरजपुर जिले के नारायणपुर गांव की होनहार छात्रा आयुषी पण्डो ने।

जवाहर नवोदय विद्यालय बसदई (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं परीक्षा में 91% अंक हासिल कर उन्होंने अपने जिले का नाम रोशन कर दिया है। शिक्षिका राजपति पण्डो और शिक्षक त्रिलोकी नाथ पण्डो की सुपुत्री आयुषी ने अपनी सफलता से यह साबित कर दिया कि समर्पण और मेहनत के दम पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। ग्रामीण परिवेश में रहकर भी उन्होंने उच्च स्तर का प्रदर्शन कर नई प्रेरणा दी है।

आयुषी बताती हैं की नियमित अध्ययन, समय का सही उपयोग और अनुशासित जीवनशैली उनकी सफलता के मुख्य आधार रहे। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के निरंतर सहयोग को दिया है।

 

हर क्षेत्र में आगे आयुषी

 

पढ़ाई के साथ-साथ आयुषी ने चित्रकला, लेखन और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय स्तर पर कई कार्यक्रमों में उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई है।

 

*समाज में खुशी का माहौल*

 

आयुषी की इस सफलता से पण्डो समाज सहित पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष विनोद पण्डो ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिये प्रेरणास्रोत बनेगी।

आयुषी पण्डो की यह उपलब्धि ना केवल एक व्यक्तिगत सफलता है बल्कि यह संदेश भी देती है कि कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ निश्चय और मेहनत से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment