विद्युत् विभाग द्वारा अवैध विद्युत उपयोग के विरूद्ध विशेष सघन जांच अभियान जैतहरी में किया गया 

---Advertisement---

 

अनूपपुर संभाग अंतर्गत आने वाले वितरण केन्द्र जैतहरी मे दिनांक 14.04.2026 को श्रीमान अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंता संचा. / संधा. अनूपपुर के निर्देशानुसार अवैध विद्युत उपयोग के विरूद्ध विशेष सघन जांच अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम के द्वारा वितरण केन्द्र जैतहरी के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान लगभग 155 परिसरों का निरीक्षण किया गया जिनमे 30 परिसरों मे विद्युत उपयोग संबंधी अनियमितताएं पाई गई, जिस पर संबंधित उपभोक्ताओं के विरूद्ध विद्युत अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक दण्डात्मक एवं वैधानिक कार्यवाही की गई है। विद्युत के अवैध उपयोग मे बिना वैध कनेक्शन के विद्युत उपयोग, मीटर से छेड़छाड़ तथा अन्य प्रकार के नियम विरूद्ध उपयोग शामिल हैं। ऐसे मामलों मे संबंधित विद्युत विभाग द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि अवैध विद्युत उपयोग न केवल कानूनन अपराध है बल्कि विद्युत व्यवस्था पर भी अतिरिक्त भार पड़ता है। विभाग द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि इस प्रकार के सघन जांच अभियान निरंतर जारी रखी जावेगी। अतः समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि वे नियमों के अनुरूप वैध विद्युत कनेक्शन लेकर ही विद्युत का प्रयोग करें एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें, अन्यथा पकड़े जाने पर संबंधित विद्युत उपभोक्ताओं के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्वयं उपभोक्ता की होगी।

 

इनका कहना है

 

सभी विद्युत् उपभोक्ता वैध कनेक्शन ले कर ही विद्युत् का उपयोग करना सुनिश्चित करें , अगर कोई भी व्यक्ति बिना कनेक्शन विद्युत् उपयोग करते पाया जाएगा उसके ऊपर कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।

 

कार्यपालन अभियंता अनूपपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment