शहडोल
शहडोल जिले के ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है।
राज्य मेरिट सूची में बनाई जगह
विद्यालय की दो होनहार छात्राओं ने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है।
सबसे पहले कक्षा 12वीं (कला संकाय) की छात्रा माही मिश्रा ने 96.60% अंक प्राप्त कर राज्य में 7वां स्थान प्राप्त किया है। इनके पिता श्री रामनयन मिश्रा, जो व्यवसायी एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं तथा माता श्रीमती प्रीति मिश्रा हैं।
माही ने वर्ष 2024 में कक्षा 11वीं में ज्ञानोदय विद्यालय में प्रवेश लिया था और अपने परिश्रम व शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल की।
वहीं कक्षा 10वीं की छात्रा अरायना गुप्ता ने 98% अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में 10वां स्थान हासिल किया है। इनके पिता श्री कन्हैया लाल गुप्ता, SECL पिपरिया में कार्यरत हैं तथा माता श्रीमती अंकिता गुप्ता हैं। आर्याना ने वर्ष 2024-25 में कक्षा 9वीं से ज्ञानोदय विद्यालय में प्रवेश लिया था और निरंतर मेहनत के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की।
विद्यालय के संचालक श्री अजय सिंह, प्राचार्या श्रीमती रेखा सिंह एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इस उपलब्धि पर दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई दी है। साथ ही विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ज्ञानोदय विद्यालय के समस्त शिक्षकगण विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण पद्धति, नियमित अभ्यास एवं व्यक्तिगत मार्गदर्शन के माध्यम से पढ़ाई में निरंतर सहयोग प्रदान करते हैं। यही कारण है कि विद्यालय के विद्यार्थी वर्ष 2010 से लगातार राज्य एवं जिला स्तर की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।
यह उपलब्धि पूरे शहडोल जिले के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बाइट – माही मिश्रा, 12th टॉपर
बाइट – महिमा मिश्रा, टॉपर की बड़ी बहन
बाइट – रेखा सिंह, प्राचार्य ज्ञानोदय विद्यालय शहडोल
संवाददाता शहडोल – अरुण द्विवेदी
8770191637



























