अंबेडकर जयंती पर मनेन्द्रगढ़ में जीवनदान का महाअभियान 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल परिसर में होगा आयोजन

---Advertisement---

 

 

मनेन्द्रगढ़। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को इस बार मनेन्द्रगढ़ में सेवा और समर्पण के अनोखे अंदाज़ में मनाया जायेगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ शहर द्वारा 14 अप्रैल को 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल परिसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि मानवता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक सशक्त संदेश है। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा ताकि समाज में अधिक से अधिक लोग इस पुण्य कार्य के लिये प्रेरित हो सकें।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि अंबेडकर जयंती हमें समानता, सेवा और मानवता का संदेश देती है और रक्तदान शिविर उसी भावना का प्रतीक है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे इस अवसर पर आगे आकर जरूरतमंदों के जीवन बचाने में योगदान दें। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने इसे समाज के लिये प्रेरणादायी पहल बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को इसमें भाग लेना चाहिये।

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं वहीं विधायक प्रत्याशी रमेश सिंह ने इसे जीवनदान का अभियान बताते हुए अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की।

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने युवाओं से विशेष रूप से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा ही समाज की ताकत हैं और उन्हें ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे रहना चाहिये। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने महिलाओं से भी सक्रिय भागीदारी की अपील की जबकि जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि इस पहल से अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करने में बड़ी मदद मिलेगी। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने इसे मानवता का उत्सव बताते हुए सभी शहरवासियों से इस जीवनदायी अभियान में शामिल होने का आह्वान किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment