नशे के खिलाफ पटना पुलिस की बड़ी कार्यवाही 3360 कैप्सूल, बाइक और मोबाइल सहित 1.20 लाख का माल जब्त आरोपी को किया गया गिरफ्तार

---Advertisement---

 

 

कोरिया/पटना। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से कोरिया पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना पटना पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3360 नग प्रतिबंधित कैप्सूल, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 1,20,000 रुपयों का माल जब्त किया है।

यह पूरी कार्यवाही पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुर्रे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई।जिले में अवैध मादक पदार्थों, नशीली दवाओं, गांजा, इंजेक्शन, जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये कोरिया पुलिस को विशेष निर्देश दिये गये हैं जिसके तहत लगातार कार्यवाही जारी है।

 

*मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी*

 

10 अप्रैल 2026 को थाना पटना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अंगा के ललन चौक में एक व्यक्ति भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ मौजूद है और बिक्री की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ओम प्रताप साहू पिता यदुनंदन साहू निवासी ग्राम अंगा थाना पटना बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से Spas Plus नामक नशीले कैप्सूल के 14 बॉक्स बरामद किये गये। प्रत्येक बॉक्स में 240 कैप्सूल पाये गये। इस प्रकार कुल 3360 नग कैप्सूल जब्त किया गया जिनकी बाजार कीमत लगभग 60,000 रुपये आंकी गई है।

 

*वाहन और मोबाइल भी जब्त*

 

आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल क्रमांक CG 15 CU 3538 और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। इन सभी वस्तुओं को मिलाकर कुल जप्त माल की कीमत करीब 1,20,000 रुपये बताई गई है।

 

*एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही*

 

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) की धारा 22(सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।

 

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

 

इस पूरी कार्यवाही में उप निरीक्षक प्रमोद पांडे, सहायक उप निरीक्षक इंदरजीत सिंह, आरक्षक संदीप साय, जोगेंद्र सिंह और रामप्रकाश राजवाड़े का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की तत्परता और सक्रियता की सराहना की है।

 

अभियान लगातार रहेगा जारी

 

थाना प्रभारी पटना ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जायेगी ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 11, 2026

April 11, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

Leave a Comment