सी एम राइस स्कूल के रंगीले प्राचार्य स्मृति रतन मिश्रा पर महिला प्रतिनिधि मंडल ने लगाए शारीरिक तथा मानसिक प्रताड़ना के आरोप

---Advertisement---

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

सी एम राइस स्कूल के प्राचार्य स्मृति रतन मिश्रा जो अपने रंगीले मिजाज के लिए पूरे जिले में प्रसिद्ध है आलम यह है जब यह तोरनोद में प्रभारी प्राचार्य के रूप में नियुक्त थे तब वहां की कुछ महिलाओं ने मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना की शिकायत प्रशासन को की थी जिसमें रूपाली नायक ने तो विभाग के साथ-साथ महिला थाना प्रभारी को भी इसकी शिकायत की थी इसी प्रकार जब यह केसुर में प्रभारी प्राचार्य के पद पर नियुक्त थे तब एक आदिवासी युवती अनीता वर्मा ने कलेक्टर तक को व्यक्तिगत रूप से इसकी शिकायत की थी साथ ही साथ आजाक थाने में भी उन्होंने इसकी शिकायत की थी गुरुवार को घोड़ा चौपाटी स्कूल में जब किताबों की प्रदर्शनी लगी तब एक शिक्षिका रोते हुए विधायक के पास आई और कहा आप अभी मेरा स्थानांतरण यहां से कर दीजिए अन्यथा में आत्महत्या कर लूंगी विधायक को कुछ भी मामला समझ में नहीं आ रहा था उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को तलब करके इसका कारण पूछा इस घटना के बाद सभी महिलाओं का आत्मविश्वास जगा दूसरे दिन 10 12 महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल विधायक से मिला उन्होंने अपनी व्यथा विधायक को सुनते हुए कहा कि प्राचार्य हमें अकेले में बार-बार ऑफिस में बुलाते हैं व्हाट्सएप पर अनर्गल मैसेज करते हैं सुर और सुंदरी की बात करते हैं जो महिलाएं उनकी प्रताड़ना को सह लेती है वह तो अपना सब कुछ लुटा कर पार पा जाती है लेकिन जो महिलाएं उनकी बार-बार बात नहीं मानती है उन्हें शो काज नोटिस नियमों के तहत निलंबन करने की धमकी मनमाने आरोप भी लगाते हैं राज्य महिला आयोग तथा राज्य शिक्षा केंद्र पर जब इनके कुकर्मों की जांच हुई तो प्रताड़ना पाई गई 2017 में तो तत्कालीन कलेक्टर ने इनको निलंबित करने के लिए कमिश्नर को पत्र भी लिखा था पर अपनी चाल बाजियौ से यह हर बार बचकर निकल जाते हैं प्रशासन ने इनको दो बार पत्र के माध्यम से सूचित भी किया है कि अब आप महिलाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित नहीं करेंगे फिर भी रंगीले मिजाज प्राचार्य अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं स्थानीय विधायक ने इनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि इस बार यदि यह जांच में दोषी पाए जाते हैं तो इनका निलंबन ही होगा यह मैं आप लोगों को विश्वास दिलाती हूं इन खबरों के प्रकाशन के बाद अभी तो और कई प्रताड़ित महिलाएं सामने आ सकती है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment