अमरकंटक विश्वविद्यालय में घटिया भोजन पर सांसद का कड़ा ऐतराज, मेस संचालक पर कार्रवाई के निर्देश

---Advertisement---

अमरकंटक विश्वविद्यालय में घटिया भोजन पर सांसद का कड़ा ऐतराज, मेस संचालक पर कार्रवाई के निर्देश

अनूपपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के हॉस्टल में छात्राओं को गुणवत्ता विहीन भोजन परोसने के आरोपों पर शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने तत्काल सुधार और मेस संचालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने सांसद को शिकायत की कि मेस में परोसा जाने वाला भोजन अत्यंत खराब गुणवत्ता का है। खाने में कीड़े-मकोड़े मिलने की शिकायतें आम हो गई हैं, जिससे छात्राएं भोजन करने में असमर्थ हैं। शिकायत पर मेस संचालक का रवैया भी असंवेदनशील रहा, जो कहता है, खाना हो तो खाओ, नहीं तो मत खाओ।

शिकायत मिलते ही सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से कहा कि छात्राओं को शुद्ध और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मेस संचालक द्वारा घटिया भोजन परोसा जा रहा है, तो उनका टेंडर तत्काल निरस्त किया जाए और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए

सांसद की फटकार के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भोजन व्यवस्था को शीघ्र सुधारा जाएगा, शिकायतें दूर होंगी और मेस संचालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment