सियान जतन दिवस पर लायंस क्लब प्राइड की सराहनीय पहल वृद्धजनों को वितरित की गई छड़ियां

---Advertisement---

 

मनेन्द्रगढ़/नई लेदरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नई लेदरी में “सियान जतन दिवस” के अवसर पर लायंस क्लब प्राइड मनेन्द्रगढ़ द्वारा एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के वृद्धजनों को सहारा प्रदान करने और उनके जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से छड़ी का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, हितग्राहियों और क्लब सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। क्लब के पदाधिकारियों ने वृद्धजनों का सम्मान करते हुए उन्हें छड़ी भेंट की और उनके स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की कामना की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारे अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन के अमूल्य स्रोत हैं जिनकी सेवा और सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। वृद्धजनों की बढ़ती आयु के साथ आने वाली शारीरिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई ताकि वे आत्मनिर्भर बने रहें और अपने दैनिक कार्यों को आसानी से कर सकें। छड़ी प्राप्त कर वृद्धजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए लायंस क्लब प्राइड मनेन्द्रगढ़ के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम के दौरान 102 वर्षीय सुखवारिया को भी छड़ी प्रदान कर विशेष सम्मान दिया गया जो सभी के लिये प्रेरणास्रोत रहीं।

इस अवसर पर क्लब की वरिष्ठ सदस्य लायन इंदिरा सेंगर, संगीता शर्मा, अध्यक्ष लायन पूनम सिंह, सोमा आचार्य, रजनी अग्रवाल, ममता राणा, डॉ. मंजुलिका करण, सुधा सोनी, पूजा श्रीवास्तव, प्रियंका अग्रवाल, सोनिया कालरा, रूपा पोद्दार, अल्पा अग्रवाल, अंशु अग्रवाल एवं अरुणा अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेदरी नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस आयोजन के माध्यम से समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment