आहू गांव में देर रात वाहन चोरी, बोलेरो और बाइक ले उडे ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

---Advertisement---

आहू गांव में देर रात वाहन चोरी, बोलेरो और बाइक ले उडे

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र के ग्राम आहू में 29 मार्च की देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़े दो वाहनों को चोरी कर लिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जितेंद्र पटेल के घर के बाहर खड़ी बोलेरो (एमपी 09 सीबी 1168) तथा उनके पड़ोसी दिनेश पाटीदार की होंडा बाइक (एमपी 11 एमक्यू 4277) को बदमाश चुरा ले गए। फरियादी की शिकायत पर तिरला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मंगलवार को सामने आए निगरानी कैमरे के दृश्य में बदमाश चोरी किए गए वाहन ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य लेडगांव स्थित एक निजी मकान के बाहर सड़क किनारे लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। हालांकि, वीडियो में बदमाशों के चेहरे स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

Leave a Comment