भूसा व्यापारी की बेटी बनी दरोगा: मेहनत और लगन से हासिल की बड़ी सफलता

---Advertisement---

भूसा व्यापारी की बेटी बनी दरोगा: मेहनत और लगन से हासिल की बड़ी सफलता

अनूपपुर। कहते हैं कि अगर मन में दृढ़ संकल्प और मेहनत करने की लगन हो तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। इसका ताजा उदाहरण एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र के जमुना कॉलोनी वार्ड क्रमांक 3 निवासी भूसा व्यापारी जयराम सिंह की पुत्री कुमारी मधु सिंह ने पेश किया है। मधु सिंह का चयन बिहार के पटना स्थित परिवहन विभाग में उप निरीक्षक (दरोगा) के पद पर हुआ है, जिससे पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मधु सिंह साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता जयराम सिंह जमुना कॉलोनी में भूसा का व्यापार कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में छह बहनों और एक भाई के बीच पली-बढ़ी मधु ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखी और लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम किया।

बताया जाता है कि मधु सिंह लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं और अपने लक्ष्य को लेकर पूरी तरह समर्पित थीं। हाल ही में बिहार परिवहन विभाग द्वारा आयोजित दरोगा भर्ती परीक्षा में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उप निरीक्षक के पद पर चयन प्राप्त किया। यह परिवार की पहली सरकारी नौकरी है, जिससे परिजनों का गर्व और खुशी दोनों दोगुनी हो गई है।

मधु सिंह की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्र के लोगों ने घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि मधु की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और यह संदेश देगी कि कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद मधु सिंह ने जिस लगन और समर्पण के साथ यह सफलता प्राप्त की है, वह न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी उपलब्धि से अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई प्रेरणा मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

Leave a Comment