अवैध रेत खनन पर फुनगा पुलिस की कार्रवाई: ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार

---Advertisement---

अवैध रेत खनन पर फुनगा पुलिस की कार्रवाई: ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार

अनूपपुर। जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी फुनगा थाना भालूमाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेत से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक मोती-उर-रहमान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

20 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कठना नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर एक नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्राम बम्हनी की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही फुनगा पुलिस मौके पर पहुंची और बताए गए स्थान पर वाहन को रोककर जांच की। ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम विक्रम सिंह पिता जयनाथ सिंह (22) निवासी झिरिया बताया, जबकि वाहन मालिक का नाम हरिहर प्रसाद पटेल निवासी झिरिया जिला शहडोल बताया गया।

ट्रॉली में लोड रेत के संबंध में चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने कठना नदी से रेत लोड कर बम्हनी में बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने ट्रॉली में लोड करीब 3 घन मीटर रेत (कीमत लगभग 3 हजार रुपये) तथा करीब 7 लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर लिया। कुल 7,03,000 रुपये का मशरूका जप्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस, 3/181, 5/180 मोटर व्हीकल एक्ट तथा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते, प्रधान आरक्षक सूर्यभान सिंह और आरक्षक वीर सिंह की अहम भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

Leave a Comment