शासकीय कन्या विद्यालय अनूपपुर की 20 छात्राओं ने लगवाया एचपीवी टीका

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर 16 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन में जिले में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के तहत किशोरियों को टीका लगाया जा रहा है। अभियान के तहत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष 3 माह तक की बालिकाएं टीकाकरण के लिए पात्र हैं। इसके अलावा अभियान शुरू होने के 90 दिनों के भीतर 15 वर्ष की आयु पूरी करने वाली बालिकाओं को भी पात्र माना गया है। टीकाकरण अभियान अंतर्गत आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर की 20 छात्राओं ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर में टीका लगवाया।

 

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी, डॉ. एस.सी. राय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के प्राचार्य डॉ. कौशलेन्द्र सिंह सहित विद्यालय के स्टॉफ उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment