शहडोल ज़िले की कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एवं गल्ला मंडी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला विधिक अधिकारी देवेंद्र सिंह परस्ते के मार्गदर्शन में शहडोल जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में पैरा लीगल वालंटियर अरुण द्विवेदी ने लोक अदालत एवं नालसा – सालसा की समस्त योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस जागरूकता कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण की नीतियों के अनुरूप समाज के अंतिम छोर तक विधिक जागरूकता पहुंचाना एवं पात्र व्यक्तियों को नि: शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
कस्तूरबा गांधी सीनियर आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका सुधा पटेल ने शहडोल में चल रहे जागरूकता कार्यक्रम में सभी को विधिक सहायता कैसे प्राप्त हो विषय पर अपने विचार साझा किए, एवं सभी छात्रों एवं अभिभावकों से कहा कि निःशुल्क विधिक सेवा जानकारी को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस मौके पर छात्र, अभिभावक, आवासीय विद्यालय स्टाफ, आकाशवाणी के उद्घोषक प्रशांत पाण्डेय सहित ज़िला विधिक सेवा केंद्र की टीम उपस्थित रही।

