युवा कांग्रेस ने आयोजित किया ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, छात्र-युवाओं के साथ साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहे मौजूद
‘छात्रों की गूंज’ अभियान के अंतर्गत प्रयागराज में आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अनूपपुर जिले के अमलाई में किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के निर्देशन एवं सहयोग से युवा कांग्रेस अनूपपुर द्वारा एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में छात्र एवं युवा उपस्थित रहे और उन्होंने राहुल गांधी के संबोधन को लाइव सुना।
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में छात्रों एवं युवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार तथा युवाओं के भविष्य को लेकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उनके विचारों को गंभीरता से सुना तथा अभियान के उद्देश्यों पर चर्चा की।
युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का उद्देश्य छात्रों और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना तथा शिक्षा, रोजगार एवं उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान सहित कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र एवं युवा मौजूद रहे।













