युवा कांग्रेस चुनाव की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार 30 अगस्त से शुरू होगा सदस्यता अभियान

---Advertisement---

युवा कांग्रेस चुनाव की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

30 अगस्त से शुरू होगा सदस्यता अभियान

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को होटल हसदेव इन के कॉन्फ्रेंस हॉल में युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर चुनावी प्रक्रिया और सदस्यता अभियान की रूपरेखा तय की गई

दोपहर 12 बजे हुई बैठक में ZRO आरिफ नवाज विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में संगठन के आगामी चुनाव को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई। इसी दौरान युवा कांग्रेस की नई सदस्यता प्रक्रिया का भी शुभारंभ किया गया। बताया गया कि 30 अगस्त से 29 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जायेगा जिसके बाद संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा

ZRO आरिफ नवाज ने पदाधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में IYC App के माध्यम से ऑनलाइन मतदान कराया जायेगा। चुनाव प्रक्रिया के तहत जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिये चुनाव होंगे।
बैठक में संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को युवा कांग्रेस से जोड़ने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने और युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर अपनी भूमिका पर चर्चा की

बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष सहित युवा कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले में युवा कांग्रेस की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के तेज होने की संभावना है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment