युवा और वरिष्ठ पीढ़ी के बीच सेतु बना बिजुरी महाविद्यालय का ‘इंटर-जनरेशनल बॉन्डिंग’ कार्यक्रम

---Advertisement---

रिपोर्ट हरी प्रसाद यादव

 

कोतमा/इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के सामाजिक कार्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में शासकीय महाविद्यालय बिजुरी में “इंटर-जनरेशनल बॉन्डिंग (कॉलेज छात्रों के साथ)” विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर डॉ. रमेश बी., डॉ. विकास कुमार चंदेल, डॉ. श्याम सुंदरपाल, आरती, सारण्या, इमाल एवं जिनी ने संसाधन व्यक्तियों के रूप में सहभागिता करते हुए अंतर-पीढ़ी संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किए। उन्होंने वर्तमान सामाजिक परिवर्तनों के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न पीढ़ियों के बीच संवाद एवं संबंधों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पारिवारिक जीवन में सांस्कृतिक मूल्यों, परंपराओं एवं भावनात्मक सहयोग की भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया कि मजबूत पारिवारिक संबंध व्यक्ति एवं समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।संसाधन व्यक्तियों ने आधुनिक तकनीक एवं सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अत्यधिक डिजिटल उपयोग से पारिवारिक संवाद में कमी आती है, जिससे भावनात्मक दूरी बढ़ती है। अतः तकनीक के संतुलित उपयोग के साथ पारिवारिक संवाद को बनाए रखना आवश्यक है।

 

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य श्री शरद कुमार दुबे एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक, विचारोत्तेजक एवं उपयोगी बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

Leave a Comment