वरिष्ठ भाजपा नेता जे.के. सिंह बने आदर्श ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष

---Advertisement---

वरिष्ठ भाजपा नेता जे.के. सिंह बने आदर्श ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष

संस्था के विकास और विद्यार्थियों के हित में बेहतर कार्य करने का जताया संकल्प

मनेन्द्रगढ़। आदर्श ग्रुप ऑफ एजुकेशन में वरिष्ठ भाजपा नेता और वर्तमान जेल विजिटर जे.के. सिंह को संस्था का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संस्था के संचालक रमेश सोनी, सह संचालक संजू वर्मा सहित शिक्षकों और स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर जे.के. सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। आदर्श ग्रुप ऑफ एजुकेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिये संचालक मंडल, शिक्षकगण और स्टाफ के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। शिक्षा के साथ खेल, कला, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जायेगा ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके

संस्था के संचालक रमेश सोनी ने जे.के. सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संस्था को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संस्था शैक्षणिक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करेगी। सह संचालक संजू वर्मा ने कहा कि जे.के. सिंह की नियुक्ति संस्था के लिये महत्वपूर्ण है। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और नई गतिविधियों के अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment