वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च
कांग्रेस नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग — जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम
अनूपपुर। नई दिल्ली स्थित AICC कार्यालय में कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रगौरव ‘वंदे मातरम्’ के कथित अनादर के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा अनूपपुर ने जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च निकाला। कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल एवं कैंडल लेकर “वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” सहित विभिन्न नारों के साथ नगर में मार्च निकाला और कांग्रेस नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा कि वंदे मातरम् देश के गौरव, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। इसका किसी भी रूप में अनादर देशवासियों की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली स्थित AICC कार्यालय में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी द्वारा वंदे मातरम् के कथित अनादर की घटना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले में देशवासियों से माफी मांगने की मांग की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्र के गौरव और सम्मान से जुड़े विषयों पर राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर सभी राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की कथित वंदे मातरम् विरोधी मानसिकता के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी संजय साहू, जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, जिला महामंत्री सिद्धार्थ शिव सिंह, श्याम नारायण शुक्ला, कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर, जिला उपाध्यक्ष मदन त्रिपाठी, जितेंद्र भट्ट, आनंद केसरवानी, मंडल अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।




































