वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल कार्यवाही नहीं होने पर कार्यालय घेराव की चेतावनी

---Advertisement---

 

मनेन्द्रगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) मनेन्द्रगढ़ के अध्यक्ष रामनरेश पटेल (अधिवक्ता) ने अनुविभागीय अधिकारी केल्हारी को विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाये हैं साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शिकायतों पर ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो 1 मई 2026 को दोपहर 2 बजे वन परिक्षेत्र कार्यालय केल्हारी का घेराव किया जायेगा।

सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया है कि तहसील केल्हारी के ग्राम धनहर में वन विभाग द्वारा पिछले वर्ष बनाये गये दो चेकडेम निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं हैं। आरोप है कि निर्माण कार्य में मजदूरों के बजाय जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया जो नियमों के विपरीत है। इसके अलावा अन्य कार्यों में भी अनियमितताओं की बात कही गई है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पिछले दो वर्षों में महुआ पौधारोपण और ट्री गार्ड के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हुआ है। आरोप है कि लगाये गये पौधों और ट्री गार्ड का जमीनी स्तर पर कोई अस्तित्व नहीं है। इस संबंध में प्रधान वन संरक्षक रायपुर को भी शिकायत की गई थी लेकिन अब तक कोई जांच नहीं कराई गई।

इसके अलावा वन परिक्षेत्र केल्हारी में अन्य कई अनियमितताओं की जांच की मांग भी की गई है। ज्ञापन में लेख किया गया है की 12 फरवरी 2026 को भी इस संबंध में शिकायत दी गई थी लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

वन्यजीव हमले के मामलों को भी गंभीरता से उठाया गया है। ग्राम चरवाही के वसंत और उर्मिला को लगभग 25 दिन पहले भालू ने घायल कर दिया था वहीं राम सिंह पर 15 दिन पूर्व हमला हुआ था। तीनों का उपचार जारी है लेकिन वन विभाग द्वारा राहत राशि के रूप में वसंत और उर्मिला को मात्र 3000 रुपये तथा राम सिंह को केवल 500 रुपये ही दिये गये हैं जिसे अपर्याप्त बताया गया है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये और पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाये। ज्ञापन की प्रतिलिपि वनमंडल अधिकारी मनेन्द्रगढ़ को भी आवश्यक कार्यवाही के लिये प्रेषित की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment