विश्व मलेरिया दिवस पर मनेन्द्रगढ़ में जागरूकता रैली “मलेरिया को जड़ से मिटाने” का लिया गया संकल्प

---Advertisement---

 

मनेन्द्रगढ़। 25 अप्रैल 2026 को जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशन में आदर्श पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट और ए. के. नर्सिंग इंस्टिट्यूट के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला अस्पताल परिसर से अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. एस. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान “जन-जन ने ये ठाना है, मलेरिया को जड़ से मिटाना है” जैसे नारों के साथ छात्र-छात्राओं ने शहर में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिशिर जायसवाल, जिला क्षय अधिकारी डॉ. वाशिक असदक, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती, आरबीएसके नोडल अधिकारी डॉ. अतीक सोनी सहित कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे साथ ही कार्यवाहक जिला मलेरिया सलाहकार राय सिंह श्याम, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक मो. सुलेमान खान, बीईटीओ प्रमेन्द्र कुमार सिंह, मलेरिया सुपरवाइजर कृपाशंकर यादव (खड़गवां) सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सहभागिता निभाई।

रैली के दौरान ए. के. इंस्टिट्यूट के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मलेरिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों को सरल तरीके से प्रस्तुत कर आमजन को जागरूक किया। इस वर्ष विश्व मलेरिया दिवस 2026 की थीम “Driven to End Malaria: Now We Can, Now We Must” रखी गई है जिसका उद्देश्य मलेरिया उन्मूलन के लिये जनभागीदारी बढ़ाना है।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से मच्छरों से बचाव, साफ-सफाई और समय पर जांच-उपचार अपनाने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment